फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uncle absconding on niece, police is trapping his mother

भांजी को लेकर मामा फरार, मां को टरका रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Uncle absconding on niece, police is trapping his mother
अमरोहा। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती को उसका मामा लेकर फरार हो गया है। युवती अपने साथ आभूषण और 70 हजार रुपये नकद भी लेकर गायब हो गई है। मां अपनी बेटी की सकुशल वापसी के लिए परेशान है। महिला सीएम योगी को शिकायती पत्र भेज कर बेटी दिलाने की मांग की है। मामा भी शादीशुदा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला के पति की मौत हो गई है। वह मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसने बेटी की शादी 20 मई को तय की थी, लेकिन 10 मई को संभल जिले के मैनाठेर थानाक्षेत्र का रहने वाला उसका मामा सुबह में आया। मां ने बताया कि उसने बेटी को बहला फुसला कर बाइक पर बिठाया और लौट कर नहीं आया। बेटी की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं लौटीं। उसने अपने साथ सोने और चांदी के आभूषण के अलावा 70,000 रुपये लेकर गई है। महिला ने बताया कि पुलिस चौकी में शिकायत करने गई तो पुलिस ने डांट कर भगा दिया। दरोगा उल्टे दोषारोपण करने लगे। इसके चलते अनहोनी की आशंका सता रही है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed