फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Umesh and Vijayalakshmi top the 100 meter race

Amroha News: सौ मीटर दौड़ में उमेश और विजयलक्ष्मी अव्वल

Tue, 25 Mar 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 25 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Umesh and Vijayalakshmi top the 100 meter race
अमरोहा स्पोटर्स स्टेडियम मालीखेड़ा में प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते बच्चे। स्रोत खेल विभाग
अमरोहा।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से एक दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। 100 मीटर की दौड़ में उमेश कुमार और विजयलक्ष्मी ने पहला स्थान हासिल किया।
अमरोहा के मालीखेड़ा स्टेडियम में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उमेश कुमार पहले, उज्जवल कुमार दूसरे व अमित तीसरे, 200 मीटर दौड़ में उमेश कुमार पहले, प्रज्ज्वल दूसरे व सुनील तीसरे, 400 मीटर दौड़ में सुनील पहले, मंजीत दूसरे व ताहिर तीसरे, 800 मीटर दौड़ में योगेंद्र पहले, मनीष दूसरे व मनोज तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में योगेंद्र पहले, नितिन दूसरे व अवनीश तीसरे, 5000 मीटर दौड़ में शिवकुमार पहले, अरुण दूसरे व मनीष कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विजयलक्ष्मी पहले, छाया दूसरे व नेहा तीसरे, 200 मीटर में नेहा पहले व छाया दूसरे, 800 मीटर में शुभी पहले, वाणी दूसरे व विधि तीसरे, 1500 मीटर दौड़ में रौनक पहले, सांची दूसरे व छाया तीसरे, 5000 मीटर दौड़ में रौनक पहले, शुभी दूसरे व छाया तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम की शुरुआत एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। निर्णायक मंडल में रनदीप सिंह, ओमकारी गुर्जर, देवेंद्र सिंह व दुष्यंत सिंह शामिल रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने मुख्य अतिथि एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव का बैज लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed