फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ultrasound will be done on the 1st, 9th, 16th and 24th of every month.

Amroha News: हर महीने की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को होंगे अल्ट्रासाउंड

Wed, 03 Dec 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound will be done on the 1st, 9th, 16th and 24th of every month.
अमरोहा। वैसे तो जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने वाले मरीजों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। दो की जगह एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को तारीख दी जा रही है। लेकिन, अब हर महीने की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को महिला विंग में अल्ट्रासाउंड हुआ करेंगे। यहां सिर्फ गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होंगे। जबकि, रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में अल्ट्रासाउंड पुरानी व्यवस्था के तहत किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड-एक्सरे की सुविधा उपलब्ध हैं। एक अल्ट्रासाउंड मशीन महिला विंग में लगी है, जबकि दूसरी जिला अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग में। बीमारियों और गर्भवती महिलाओं के लिए डॉक्टर अल्ट्रासाउंड के लिए लिखते हैं, लेकिन समय पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते है।
विज्ञापन

इसका मुख्य कारण महिला विंग के रेडियोलाॅजिस्ट नौकरी छोड़कर चले गए हैं, जिसके बाद इमरजेंसी विंग के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विजयपाल पर जिम्मेदारी आ गई है। वह भी कई बार कानूनी प्रक्रिया के चलते बाहर रहते हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 80 से 90 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचते हैं, जिनमें चंद मरीजों की जांच हो पाती हैं। अन्य को एक महीने बाद तक की तारीख देकर वापस भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला विंग में मशीन इसलिए लगाई गई थी कि महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे। लेकिन, लंबे समय से यह मशीन धूल फांक रही है। लेकिन, अब रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विजयपाल ही महिला विंग में गर्भवती महिलाओं अल्ट्रासाउंड करेंगे। इसके लिए महीने में तारीख निधार्रित की गई है। बीती एक दिसंबर यानी सोमवार को करीब 37 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए थे।

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि एक, नौ, 16 और 24 को महिला विंग में गर्भवती महिलाओं अल्ट्रासाउंड शुरू किए गए हैं। अब गर्भवतियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। महिला रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। सहयोग के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विजयपाल के साथ महिला स्टाफ भी मौजूद रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed