फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UKG student dies after being hit by Tata Magic

Amroha News: टाटा मैजिक की टक्कर से यूकेजी की छात्रा की मौत

Fri, 14 Feb 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 14 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
UKG student dies after being hit by Tata Magic
उझारी (अमरोहा)।
विज्ञापन

मोहल्ला कुरेशिया में बृहस्पतिवार शाम टाटा मैजिक की टक्कर से यूकेजी की छात्रा उमरा (6) की मौत हो गई। वह घर के बाहर खेल रही थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, परिजनोंं ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
नगर के मोहल्ला कुरेशिया निवासी चांद कुरैशी की छह वर्षीय बेटी उमरा यूकेजी में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार देर शाम को उमरा अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान रास्ते से गुजर रही टाटा मैजिक ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिससे छात्रा घायल हो गई। परिजनों ने छात्रा को नगर के निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही उझारी पुलिस चौकी इंचार्ज सतवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई के लिए मना कर दिया है। यदि परिजन कार्रवाई चाहेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed