फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Typhoid every fourth patient, platelets are decreasing

हर चौथे मरीज को टायफाइड, प्लेटलेट्स हो रहे कम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Typhoid every fourth patient, platelets are decreasing
बदलते मौसम में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोग टायफाइड के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 80 आशंकित लोगों लोगों की जांच हो रही है। जिसमें हर चौथा मरीज की जांच रिपोर्ट टाइफाइड पॉजिटिव आ रही है। इतना ही नहीं उनकी प्लेटलेट्स भी कम हो रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह की शुरूआत से बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। टायफाइड के मरीज भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 80 लोगों की जांच हो रही है। जिसमें बीस मरीज टायफाइड के निकल रहे हैं। उनकी प्लेटलेट्स भी कम आ रहे हैं। ऐसे में मरीज भयभीत हैं। कई लोग जानकारी के अभाव में या फिर झोलाछाप डॉक्टरों की सलाह पर डेंगू की जांच करा रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.चरन सिंह ने बताया कि टायफाइड एक गंभीर बीमारी है। यह साल्मोनेला एन्टेरिका सेरोटाइप टाइफी बैक्टीरिया से होता है। दूषित जल और खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से यह बैक्टीरिया व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है। इससे बुखार, सिर दर्द, उल्टी दस्त और शरीर में जकड़न होती है।
विज्ञापन

टायफाइड पीड़ित व्यक्ति को बुखार घटता-बढ़ता रहता है। उन्होंने बताया कि प्लेटलेट्स कम होने का मतलब डेंगू होना नहीं होता। जनरल फिजिशियन डॉ.फाइक अली ने बताया कि प्लेटलेट्स डेंगू के साथ ही वायरल बुखार, मलेरिया, चिकनगुनिया, किडनी और लीवर फेलियर आदि में भी कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामान्य व्यक्ति में प्लेटलेट्स की संख्या डेढ़ लाख से साढ़े चार लाख तक होती है लेकिन मरीज में प्लेटलेट्स 25 से 50 हजार तक आने पर लोग घबरा जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्लेटलेट्स दस हजार भी है तो घबराने की जरूरत नहीं है, बशर्ते शरीर के किसी हिस्से से ब्लीडिंग न हो। मगर योग्य चिकित्सक से इलाज जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed