{"_id":"577ab38c4f1c1b090c7faa77","slug":"twosuperwise-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार पेपर मिल के दो सुपरवाइजरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार पेपर मिल के दो सुपरवाइजरों की मौत
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर थाना क्षेत्र की औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार की रात करीब 11 बजे के बाद रौनक फैक्टरी के निकट अज्ञात वाहन ने कौशांबी पेपर मिल के बाइक सवार दो सुपरवाइजरों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस शवों को सीएचसी ले आई और परिजनों को खबर कर दी। सोमवार की सुबह परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिये हैं।
प्रमोद मिश्रा (50) पुत्र हनुमान चरण मिश्रा निवासी नई बस्ती थाना रामचंद्र मिशन जनपद शाहजहांपुर और राजकुमार सिंह (51) पुत्र ब्रजभान सिंह निवासी वसी जसो थाना रूरा कानपुर देहात दोनों कौशाम्बी पेपर मिल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। रविवार की रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से थे। रौनक फैक्टरी के निकट अज्ञात वाहन दोनों को रौंद कर फरार हो गया। प्रमोद मिश्रा और राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। सूचना पाकर दोनों परिवारों के परिजन रात में ही गजरौला लिए रवाना हो गए। सोमवार की सुबह परिजन अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि प्रमोद मिश्रा के बेटे अनुज मिश्रा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।