{"_id":"62cc0f7aac956e1cbf141967","slug":"two-youths-killed-in-bike-collision-on-hasanpur-sambhal-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident in Sambhal: हसनपुर-संभल मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident in Sambhal: हसनपुर-संभल मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 11 Jul 2022 05:24 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 11 Jul 2022 05:24 PM IST
सार
एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसनपुर-संभल मार्ग पर कालाखेड़ा के पास बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाला एक युवक गजरौला एवं दूसरा संभल के देहपा गांव का है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर को संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव देहपा निवासी 25 वर्षीय अजय बाइक पर सवार होकर हसनपुर की दिशा से संभल की तरफ जा रहा था। जबकि सामने से गजरौला के मोहल्ला गंगानगर निवासी 24 वर्षीय विकास बाइक पर सवार होकर आ रहा था। संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव कालाखेड़ा के नजदीक बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन