फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two teachers suspended for refusing to do BLO duty, withheld salary of seven

बीएलओ की ड्यूटी में आनाकानी करने पर दो शिक्षिकाएं निलंबित, सात का वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two teachers suspended for refusing to do BLO duty, withheld salary of seven
अमरोहा। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार कराई जा रही है। शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन ड्यूटी में आनाकानी और अनुपस्थित रहने पर दो महिला शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि सात शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि प्राथमिक स्कूल दासपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक रूबी अनुपस्थित मिलीं। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल खंडसाल में सहायक अध्यापक रेखा रानी अनुपस्थित रहीं। इससे पहले वह सात नवंबर को पदाभिहीत अधिकारी की ड्यूटी भी नहीं कर पाईं थीं। इसके चलते निलंबन की कार्रवाई की गई है। कंपोजिट स्कूल शकरपुर समसपुर में श्वेता द्विवेदी और साक्षी देवी ने बीएलओ की ड्यूटी नहीं की। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर वेतन रोक दिया गया है। रामपुर जुन्नारदार परिषदीय स्कूल की सहायक अध्यापक नगमा रफत ने सात नवंबर को बीएलओ की ड्यूटी नहीं की है। सुपरवाइजर की रिपोर्ट के आधार पर वेतन रोक दिया। इसके अलावा खेड़ा प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र पूनम देवी बीएलओ की ड्यूटी नहीं कर रही हैं। प्राथमिक स्कूल दौलतपुरी के सहायक अध्यापक चंद्रशेखर पंवार बीएलओ की ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल धनौरा की सहायक अध्यापक दिव्या शर्मा बीएलओ का काम नहीं कर रही हैं। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर उनका वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा सलारपुर माफी में सहायक अध्यापक योगेश ने पदाभिहीत अधिकारी की ड्यूटी नहीं की है। इसके चलते वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed