फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two suspected arrested

दो लाख रुपये से भरा थैला लेकर भागने के मामले में दो संदिग्ध पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
two suspected arrested
गजरौला (अमरोहा)। तीन दिन पूर्व बैंककर्मी की पुत्री के विवाह में दो लाख रुपयों से भरा बैग लेकर भागने की घटना में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले रखा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नजर आए रहे आरोपी की धुंधली तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पुलिस के त्रिनेत्र एप का सहारा भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में खोजबीन जारी रखी। बताते हैं कि पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। वहीं पुलिस विभागीय त्रिनेत्र एप का भी सहारा ले रही है। बता दें कि बता दें कि नगर के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी मुन्ना लाल पुत्र रामकृपाल पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत हैं। रविवार को उनकी पुत्री आरती की बरात यहां भानपुर फाटक के निकट मोहल्ला जवाहर नगर में स्थित राम बैंक्वेट हाल में आई थी। उनका पुत्र सुधीर कन्यादान के लिफाफों को बैग में रखकर डायरी में उनकी एंट्री कर रहा था। इसी दौरान वहां पहले से ही खड़े एक युवक ने बैग उठाया और भाग निकला। बैंककर्मी के मुताबिक बैग में दो लाख रुपये थे। इसका उल्लेख दर्ज एफआईआर में भी है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed