{"_id":"64ebb1b31853155e030df8b7","slug":"two-sides-face-to-face-regarding-shop-number-one-jpnagar-news-c-283-1-smbd1011-424-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पालिका की दुकान संख्या एक को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पालिका की दुकान संख्या एक को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
नगरपालिका कार्यालय के पास बनी पालिका की एक दुकान पर दो लोग अपना दावा कर रहे हैं। दोनों पक्षों का दावा है कि वह दुकान उनको आवंटित की गई है। इस संबंध में एक आवंटी प्रियंका ने इस दुकान पर दूसरे का कब्जा बताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए खाली नहीं होने पर धर्म परिवर्तन की धमकी दी है।
पालिका कार्यालय के पास करीब आठ माह पहले पालिका प्रशासन ने दुकानेंं बनाकर उनका प्रीमियम की बोली के आधार पर आवंटन किया था। दुकानों के निर्माण से पहले वहां भूरे नाम का एक व्यक्ति जूस का ठेला लगाता था। होली पार्क की ओर से भूतल पर पहली दुकान को दुकान संख्या एक बताते हुए जूस का ठेला लगाने वाला भूरे व प्रियंका अपने लिए आवंटित बताते हैं। दुकान के आवंटन के समय से ही भूरे इस दुकान पर काबिज है। प्रियंका का कहना है कि यह दुकान उसे आवंटित की गई है, जबकि भूरे इस दुकान को अपनी बताता है। प्रियंका की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद पालिका कार्यालय में हलचल मच गई है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि दोनों की दुकान आवंटन संबंधी पत्रावलियों की जांच की जाएगी।