{"_id":"6351a55f1644c179d71c092a","slug":"two-siblings-and-found-dengue-positive-jpnagar-news-mbd445025710","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाई-बहन और मिले डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाई-बहन और मिले डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को दो सगे भाई-बहन की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिसके बाद जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या छह हो गई है।
पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद मच्छरों के प्रकोप बढ़ा गया है। जिले में डेंगू व मलेरिया के केस लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग पंचायत व निकाय स्तर पर रोकथाम के इंतजाम मुकम्मल न किए जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों से भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल के वार्ड में चार डेंगू के चार मरीज भर्ती थे।
बृहस्पतिवार को नौरान के एक ही परिवार के दो सगे भाई-बहन की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या छह हो गई है। मालूम रहे कि बुधवार को अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच में इनमें से नौ मरीजों की एनएस-1, आईजीजी व आईजीएम रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद मरीजों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए भिजवाए गए थे। फिलहाल लगातार डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मची हुई है।