{"_id":"61f42161e311ca1e5f0a84a4","slug":"two-real-brothers-were-seriously-scorched-by-bonfire-referred-to-delhi-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: अलाव तापते दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे, दिल्ली रेफर, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: अलाव तापते दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलसे, दिल्ली रेफर, हालत नाजुक
Fri, 28 Jan 2022 10:31 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:31 PM IST
सार
यह घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के रजाकपुर गांव की है। यहां सड़क किनारे नारायण गैस एजेंसी है। मूल रूप से देहात थाना क्षेत्र के कांकर सराय गांव निवासी फूल सिंह एजेंसी पर गैस डिलिवरी करने का काम करता है।
विज्ञापन
अलाव के पास बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में गैस एजेंसी के बाहर अलाव तापते दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से अफरातफरी मच गई। मौके पर एकत्र लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। दोनों भाइयों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के रजाकपुर गांव की है। यहां सड़क किनारे नारायण गैस एजेंसी है। मूल रूप से देहात थाना क्षेत्र के कांकर सराय गांव निवासी फूल सिंह एजेंसी पर गैस डिलिवरी करने का काम करता है। लिहाजा वह अपनी पत्नी रेखा, दो बेटे आदित्य, आदर्श और बेटी साक्षी के साथ एजेंसी परिसर में ही रहता है। शुक्रवार की शाम को उनके तीनों बच्चे एजेंसी से लगभग 20 मीटर दूर सड़क किनारे बने गड्ढे में अलाव जलाकर ताप रहे थे। बताते हैं कि उनके पास थिनर की बोतल भी थी। पांच वर्षीय साक्षी वहां से उठकर घर जाने लगी।
विज्ञापन
तभी 13 वर्षीय आदित्य और नौ वर्षीय आदर्श ने अलाव को तेज करने के लिए उसमें थिनर डाल दिया। जिससे थिनर के सहारे आग दोनों भाइयों को चपेट में ले लिया। घबराहट के चलते दोनों भाई अलाव में ही गिर पड़े। भाइयों को जलता देखकर बहन साक्षी शोर मचा दिया। थोड़ी देर में परिजन और आप-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह दोनों भाइयों को अलाव से बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना में आदित्य और आदर्श गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों दिल्ली रेफर कर दिया है। मामले में देर रात तक पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। उधर दोनों भाइयों को हालत नाजुक बनी हुई है।