{"_id":"66c8ddfe90c1b2883803e9c3","slug":"two-policemen-suspended-in-up-for-indiscipline-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha : ड्यूटी के दौरान दरोगा ने पी शराब, महिला सिपाही ने युवती की बात आरोपी से कराई, दोनों निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha : ड्यूटी के दौरान दरोगा ने पी शराब, महिला सिपाही ने युवती की बात आरोपी से कराई, दोनों निलंबित
Sat, 24 Aug 2024 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:38 AM IST
सार
पीआरबी पर तैनात दरोगा पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने का आरोप है, जबकि महिला सिपाही ने अपने ही फोन से न्यायालय में बयान दर्ज कराने जाते समय पीड़िता की बात आरोपी से कराई थी।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उच्चाधिकारियों की सख्ती के बाद भी पुलिसकर्मी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे। अनुशासनहीनता बरत रहे हैं। ऐसे ही दो मामलों में एसपी ने दारोगा और एक महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
पीआरबी पर तैनात दरोगा पर ड्यूटी के दौरान शराब पीने का आरोप है, जबकि महिला सिपाही ने अपने ही फोन से न्यायालय में बयान दर्ज कराने जाते समय पीड़िता की बात आरोपी से कराई थी। फिलहाल, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पीआरबी पर तैनात दरोगा चंद्रपाल सिंह का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह ड्यूटी के दौरान शराब पी रहे थे। वीडियो को गंभीरता से लेकर जांच कराई गई। जिसमें आरोप सही पाए गए। लिहाजा, दरोगा चंद्रपाल सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरा मामला मंडी धनौरा थाने से जुड़ा है। थानाक्षेत्र की एक युवती लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। इसके बाद थाने में तैनात सिपाही वर्षा बरामद युवती के बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय जा रही थी।
तभी महिला सिपाही वर्षा ने अपने मोबाइल से पीड़िता की बात आरोपी पक्ष से कराई थी। यह आरोप भी जांच में सही पाए गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने अनुशासनहीनता में सिपाही वर्षा को भी निलंबित कर दिया है।