फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two people including an auto driver raped a teenager who had gone to meet her boyfriend in Ghaziabad

Amroha News: प्रेमी से मिलने गई किशोरी से गाजियाबाद में ऑटो चालक समेत दो ने किया दुष्कर्म

Fri, 13 Jun 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two people including an auto driver raped a teenager who had gone to meet her boyfriend in Ghaziabad
रजबपुर (अमरोहा)। स्नेपचैट पर प्यार होने के बाद प्रेमी से मिलने गाजीपुर जा रही किशोरी से गाजियाबाद में ऑटो चालक व उसके दोस्त ने दो दिन तक दुष्कर्म किया। बाद में युवती को गाजीपुर की ट्रेन में बैठा दिया। पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी ऑटो चालक व उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की नाबालिग बेटी की दोस्ती स्नेपचैट पर गाजीपुर निवासी शादीशुदा ट्रक चालक राज यादव से हुई थी। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। 12 मई को किशोरी गाजीपुर में प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकल गई। अमरोहा से गाजियाबाद पहुंची तो बस अड्डे से रेलवे स्टेशन जाने के लिए उसने ऑटो में बैठ गई। आरोप है कि ऑटो चालक मलखान यादव निवासी गांव तारापुर नसीर थाना सोरो जनपद कासगंज ने परेशान देखकर बात की। उसने मदद का भरोसा दिया और किशोरी को अपने साथ ले गया। आरोप है कि दो दिन तक अपने साथ रख कर मलखान व उसके दोस्त ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद उसे गाजीपुर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।
विज्ञापन

उधर पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर गाजीपुर पहुंच गई। पुलिस किशोरी के साथ ही प्रेमी राज यादव को भी साथ ले आई। पूछताछ के बाद किशोरी के बयान के आधार पर प्रेमी को छोड़ दिया। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऑटो चालक मलखान यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसके साथी को जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed