{"_id":"5b9eb8a2867a557ecc327689","slug":"two-patient-on-one-bed-in-amroha-s-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों पर संसाधन कम पड़ गए हैं। इसके चलते मरीजों को अगले दिन डिस्चार्ज करना पड़ रहा है। ताकि वार्डों में दूसरे मरीजों को भर्ती किया जा सके। इसके बावजूद वार्डों में बेडों पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। मरीजों की देखभाल के लिए तीन शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए गए हैं, लेकिन मरीजों के इलाज में कर्मचारी लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। कई बार तो मरीजों को समस्या होने पर कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिलते हैं।
रविवार को जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती बुखार व दूसरी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की व्यवस्था भगवान भरोसे नजर आई। वार्डां में मरीजों से ज्यादा उनके तीमारदारों की भीड़ रही। कई बेड़ों पर तो चादरें ही नहीं थीं। कुछ पर थीं भी तो मैली कुचैली हालत में। दवाइयों के लिए मरीजों के तीमारदार ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को ढूंढते दिखायी दिए।
इस दौरान ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों का कहीं अता-पता नहीं था। मरीजों की देखभाल के लिए तीन शिफ्टों में तीन-तीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है। लेकिन मरीजों को समस्या होने पर इन्हें ढूंढकर लाना पड़ रहा है। कुछ वार्डों में गंदगी की मौजूदगी भी स्टाफ की लापरवाही को उजागर कर रही थी तो दूसरी ओर वार्डों के बाहर बैठे आधा दर्जन से ज्यादा कुत्ते जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं की गवाही दे रहे थे।