{"_id":"680fe3cd8bb7ccc406062f37","slug":"two-parties-clashed-due-to-enmity-heavy-kicking-and-punching-took-place-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138946-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रंजिश में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रंजिश में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूसे
Tue, 29 Apr 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मुकदमे की रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामले में एक पक्ष पर महिलाओं से मारपीट करने का आरोप है तो दूसरे पक्ष पर कार के शीशे तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव सहसपुर अली नगर निवासी आमिर की गांव के रहने वाले अजीम के परिवार से रंजिश चल रही है। करीब दस साल पहले हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जाे, अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि एक पक्ष मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहा है। इसी को लेकर सोमवार को दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। आमिर पक्ष का आरोप है कि सोमवार सुबह वह कार में सवार होकर बुढ़नपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में मिले अजीम ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर उसे घेर लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए कार के शीशे तोड़ दिए।
वहीं, अजीम पक्ष का आरोप है कि जब आमिर कार लेकर गुजर रहा था तो उसने घर के बाहर खड़ी परिवार की एक महिला के साथ अभद्रता की। मारपीट की घटना से मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।