फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two of the three biochemistry machines in the pathology department are out of order, testing has been stalled for two days.

Amroha News: पैथोलॉजी विभाग की बायोकेमेस्ट्री की तीन मशीनों में से दो खराब, दो दिन से जांच ठप

Thu, 16 Oct 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 16 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two of the three biochemistry machines in the pathology department are out of order, testing has been stalled for two days.
अमरोहा। बदलते मौसम में जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार है। बड़ी संख्या में बुखार और अन्य बीमारियों के मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। डॉक्टर अधिकांश मरीजों को खून की जांच करने की सलाह दे रहे हैं लेकिन जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में बायोकेमेस्ट्री की तीन मशीनों में से दो खराब हो गई हैं। इसके चलते दो दिन से ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन




आलम यह है कि सिर्फ आईपीडी मरीजों की जांच हो पा रही है। बाकी मरीजों को दो से तीन दिन का समय दिया जा रहा है। मशीन ठीक होने के बाद ही जांच की सुविधा पटरी पर लौट पाएगी। फिलहाल मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 900 से 1500 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




डॉक्टर मरीजों को देखकर जांचें लिख रहे हैं लेकिन बायोकेमेस्ट्री जांचे नहीं हो रही हैं। इसके लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ा। बुधवार को भी 50 से ज्यादा मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए। इस मशीन से मरीजों की एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, आरए फैक्टर, सीआरपी, ब्लड शुगर, एमाइलेज, लिपेसे आदि जांचें होती हैं। मशीन में आई खराबी के कारण यह सभी जांचें दो दिनों से ठप हैं। इससे मरीजों को महंगे दामों पर जांचे करानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सैंपल देने के तीसरे दिन मिल रही जांच रिपोर्ट



जिले में डेंगू और बुखार पैर पसारे हैं। बदलते मौसम में खांसी, जुकाम के पीड़ित भी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में से 50 प्रतिशत बुखार के हैं। बुखार का पता लगाने के लिए डॉक्टर दवा देने से पहले खून की जांच कराते हैं जिससे बीमारी का पता लगाया जा सके लेकिन जिला अस्पताल में सैंपल देने के तीन दिन बाद तक जांच रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ रहा है। जिसके चलते रोगियों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है। इन दोनों पैथोलॉजी लैब में हर रोज करीब 200 से ढाई सौ मरीजों की खून की जांच हो रही है लेकिन ज्यादातर मरीजों को रिपोर्ट मिलने में तीन दिन का समय लग रहा है।



यह नोटिस किया गया चस्पा



g
पैथोलॉजी विभाग में बायोकेमेस्ट्री की तीन मशीनों में से दो मशीनें खराब होने के कारण ओपीडी मरीजों की जांच होना संभव नहीं है अतः आने वाले दो तीन दिन तक सिर्फ आईपीडी मरीजों की जांच हो सकेगी जब मशीनें ठीक हो जाएगी आपको पुनः सूचित कर दिया जाएगा।



पैथोलॉजी लैब की दो मशीन खराब हो गई थीं। मंगलवार को तो जांच हो रही थीं। मशीन खराब है इस संबंध में संबंधित डॉक्टर ने जानकारी नहीं दी है। अगर मशीन अभी भी खराब है तो ठीक कराया जाएगा। - डॉ. चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल




डॉक्टर के कहने पर मैंने तीन दिन पहले जांच कराने के लिए खून का सैंपल दिया था लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। अस्पताल आने पर बताया गया कि मशीन खराब है। अभी एक से दो दिन और लगा सकते हैं। - नूतन कश्यप, मरीज जोया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed