फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two nursing homes sealed without registration

बिना पंजीकरण संचालित दो नर्सिंगहोम सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
two nursing homes sealed without registration
नगर के नर्सिंगहोम में भ्रूण लिंग की जांच का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग व एसडीएम ने मंगलवार देर रात छापा मारकर एक नर्सिंगहोम को सील कर दिया जबकि एक नर्सिंगहोम के ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया। एसडीएम का कहना है कि दोनों नर्सिंगहोम बगैर पंजीकरण के चल रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात एसडीएम अरुण कुमार ने नोडल अधिकारी डॉ. शरद सिंह के साथ शेरपुर रोड स्थित र्साइं हास्पिटल पर छापा मारा। एसडीएम ने बताया कि यहां कोई डाक्टर मौजूद नहीं था और अस्पताल के पंजीकरण संबंधी अभिलेख भी कर्मचारी नहीं दिखा पाए। उन्होंने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि बाईपास मार्ग पर स्थित अदनान हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी कोई डॉक्टर नहीं था और एक रोगी का ऑपरेशन किया गया था। पंजीकरण संबंधी दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए। एसडीएम ने बताया कि इस अस्पताल का आपरेशन थियेटर सील कर दिया गया है। अधिकारियों की इस कार्रवाई से अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed