{"_id":"640101e4c17f32aeaa0351f4","slug":"two-named-in-dcm-brutally-loading-animals-case-on-six-unknown-jpnagar-news-c-15-1-74111-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीसीएम बेरहमी से पशुओं को लादने में दो नामजद, छह अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीसीएम बेरहमी से पशुओं को लादने में दो नामजद, छह अज्ञात पर केस
Fri, 03 Mar 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। दो डीसीएम में बेरहमी से लादे गए पशुओं के मामले में पुलिस ने बुलंदशहर के स्याना निवासी सलीम व प्रमोद कुमार और उनके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार को बजरंग दल और गोरक्षा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कुमराला चौकी के निकट लग रहे साप्ताहिक पशु बाजार से दो डीसीएम पकड़ी थीं, जिनमें 146 पशुओं को बेरहमी से भरा गया था, इससे दो पशुओं की मौत हो गई थी। इस दौरान स्याना निवासी सलीम व प्रमोद कुमार भी पकड़े थे, जबकि उनके छह साथी भागने में कामयाब रहे थे। गोरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष ओपी गोला की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर में जिनको नामजद किया गया था, उनके खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो दो आरोपी पकड़े गए थे, उनका चालान कर दिया गया है।