फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two more found corona positive in the district

Amroha News: जिले में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two more found corona positive in the district
अमरोहा। जिले में रविवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या पंद्रह हो गई है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में कोरोना की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी कोरोना से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को जिले में दो नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले में एक्टिव केस पंद्रह हो गए हैं। बताया कि एक्टिव केसों में लगातार सुधार हो रहा है। अभियान चलाकर कोरोना और संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि यदि किसी को बुखार की शिकायत है तो वह अपनी कोरोना की जांच जरूर कराए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने के दौरान मास्क का प्रयोग जरूर करें। छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। उन्होंने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। अपने आसपास गंदा पानी एकत्र ना होने दें। मौसम का मिजाज खराब है। अभी ज्यादा देर तक पंखा या कूलर की हवा खानी भी सेहत पर भारी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का खुद ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed