फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two more Dengue patients found; the count has reached seven.

Amroha News: डेंगू के दो और मरीज मिले, संख्या हुई सात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two more Dengue patients found; the count has reached seven.
अमरोहा। जिले में डेंगू के दो और मरीज मिलने से संख्या सात हो गई है। दो नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और प्रभावित स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 1249 रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जांच के दौरान घेर पछदिया निवासी 31 वर्षीय युवक और मालीखेड़ा निवासी 24 वर्षीय युवती में डेंगू की पुष्टि हुई। चार आशंकित स्वाइन फ्लू मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। सुबोधनगर में भी दवाओं का छिड़काव कराया गया। अमरोहा और जोया सीएचसी में बुखार के करीब 30 से 35 मरीज पहुंचे। सभी की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों का उपचार चल रहा है। दो नए मरीजों की एलाइजा जांच भी कराई जाएगी। बुखार होने पर तत्काल अस्पताल में जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह से दवा लेने की अपील की गई है। डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। वहां पर नगर नगर निकाय और ग्राम पंचायतों के माध्यम से दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि अपने आसपास पानी जमा न होने दें। बुखार को हल्के में न लें। तुरंत अस्पताल में जांच कराएं।
-डॉ. रमाकांत सागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed