फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two men died in road accident in amroha

हादसों में दो लोगों की जान गई

Mon, 19 Feb 2018 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Mon, 19 Feb 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
two men died in road accident in amroha
accident
देहात थानाक्षेत्र के कैलसा रोड पर शनिवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने पैदल जा रहे मजदूर को कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर चचेरे भाई की बेटी के भात कार्यक्रम से लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। वहीं मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, गजरौला में नेशनल हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास शनिवार रात आठ बजे हुए हादसे में घायल किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय निवासी मुकेश कुमार मजदूरी करता था। शनिवार की रात मुकेश चचेरे भाई की बेटी के भात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कैलसा रोड गया था। रात करीब ग्यारह बजे वह पैदल ही अपने घर जा रहा था कि तभी मुकेश को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल मुकेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी आ गए। मुकेश मौत से उसके परिवार में मातम छा गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गजरौला थाना क्षेत्र के कासमाबाद निवासी तीस वर्षीय किशनपाल पुत्र यादराम शनिवार रात आठ बजे मोहम्मदाबाद से अपने गांव लौट रहा था। नेशनल हाईवे के पर जीरो प्वाइंट के पास ब्रजघाट की दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में किशनपाल के सिर एवं शरीर में भारी चोट आई। घायल को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया। यहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। 

यदि हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, गांव सिहाली गोंसाई निवासी पप्पू खान मेवाती रविवार को गजरौला से बाइक पर                  सवार होकर अपने गांव जा रहा था। गांव से पहले ही रास्ते पर पड़ा बजरपुट पर बाइक फिसलकर गिर गई। हादसे में पप्पू बुरी तरह से घायल हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed