{"_id":"61b8ec8e13fe7f731d0e9bfe","slug":"two-lane-overbridge-to-be-built-at-kailasa-railway-crossing-preparations-intensified-jpnagar-news-mbd412650948","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलसा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा टू लेन का ओवरब्रिज, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलसा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा टू लेन का ओवरब्रिज, तैयारियां तेज
विज्ञापन
कैलसा फाटक जहां बनेगा टू लेन ओवरब्रिज।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कैलसा रेलवे क्रॉसिंग पर टू लेन का ओवरब्रिज बनाने की कवायद शुरू हो गई है। निर्माण की लागत 60.65 करोड़ रुपये है। राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने 55.44 करोड़ रुपये का प्रारंभिक आगणन तैयार किया है। बीएसएनएल केबल, बिजली तार-खंभे और वन विभाग को शिफ्टिंग के लिए भुगतान करने वाली रकम भी शामिल है। रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण से जाम के झाम से छुटकारा मिलेगा। इस ओवरब्रिज के बनने से स्थानीय लोगों को बड़ा फायदा होगा। साथ ही आए दिन होने वाले हादसों से निजात मिल सकेगी।
जिले के अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा मार्ग पर गाजियाबाद-मुरादाबाद रेल लाइन पर स्थित कैलसा रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग की जगह रेल उपरिगामी सेतु बनाया जाना है। दरअसल ट्रेनों के आने जाने से रेलवे क्रॉसिंग को बंद करना पड़ता है इस मार्ग से अमरोहा-मुरादाबाद आने जाने के लिए वाहनों का सर्वाधिक दबाव रहता है। कुछ मिनट की रेलवे क्रॉसिंग की बंदी से काफी देर तक जाम लग जाता है। राजनीतिक दलों के अलावा स्थानीय लोगों ने रेल उपरिगामी सेतु बनाने की मांग कर चुके हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अक्तूबर 2020 के विधानसभा उप चुनाव में रेलवे ओवरब्रिज बनाने का ऐलान किया था। नौगांवा सादात की विधायक संगीता चौहान की पहल पर प्रदेश सरकार ने कैलसा रेलवे क्रॉसिंग पर रेल उपरिगामी सेतु बनाने के लिए सहमति जताई। इसके बाद सेतु निगम लिमिटेड की ओर से 55 करोड़ 44 लाख 99 हजार रुपये का प्रारम्भिक आगणन तैयार कर लिया गया है। यह रेल उपरिगामी सेतु दो लेन का बनेगा। इसके निर्माण से आवागमन में राहत मिलेगी। ट्रेनों के आवागमन के चलते जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। दरअसल लोग निर्माण के बाद सीधे फ्लाईओवर से होकर आएंगे जाएंगे।
शिफ्टिंग पर 72.64 लाख होंगे खर्च
बीएसएनएल----------7.64 लाख
बिजली निगम-------25 लाख
वन विभाग-----------40 लाख
रेल उपरिगामी सेतु की कुल लंबाई-------852.50 मीटर
मुख्य सेतु-रेलवे पोर्शन की लंबाई---------70 मीटर