फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two lakh 70 thousand were grabbed on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर दो लाख 70 हजार हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two lakh 70 thousand were grabbed on the pretext of marriage
न्यायालय ने दो अलग-अलग मामलो में पीड़ितों के शिकायती पत्र पर आदेश करते हुए थाना गजरौला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पहला मामला थाना गजरौला क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली युवती ने का आरोप लगाया है कि उसकी शादी दिल्ली में हुई थी। शादी के पति से अनबन होने पर और उसके द्वारा क्रूरतापूर्ण व्यवहार से तंग होकर अपने मायके आकर रहने लगी। इसी दौरान मोहल्ले के ही विपिन कुमार ने उससे नजदीकी बढ़ाकर शादी करने के नाम पर दो लाख सत्तर हजार रुपये हड़प लिए। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने परिजनों के पास कोर्ट मैरिज के नाम पर ले आया। उसबे बच्चे का गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी उसने शादी करने से इंकार कर दिया। उसने थाने व एसपी से शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई।

सीजेएम कमलापति ने गजरौला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दूसरा मामला गजरौला थानाक्षेत्र के गांव पीपली दाउद का है। यहां के अजनु कुमार का आरोप है कि उसके बेटे को गांव का ही युवक कोचिंग में पढ़ते हुए चिढ़ाता है। इसकी शिकायत शुभम के पिता से की तो वह चिढ़ गया। 26 जुलाई को शाम सात बजे उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। गांव में पंचायत में माफी मांगने पर मामले को रफा दफा करने को कहा। इसी दौरान शुभम के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। जबकि उसके बेटे का मेडिकल भी हुआ था। इस मामले में न्यायालय ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए आरोपी तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश गजरौला थाना पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed