{"_id":"65566e4142302652b10c3694","slug":"two-jacket-businessmen-were-taken-hostage-and-one-lakh-rupees-and-bike-were-looted-hasanpur-news-c-15-1-mbd1006-284738-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो जैकेट कारोबारियों को बंधक बनाकर एक लाख रुपये और बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो जैकेट कारोबारियों को बंधक बनाकर एक लाख रुपये और बाइक लूटी
विज्ञापन
हसनपुर। सरेशाम गजरौला मार्ग पर बाइक व कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार दो जैकेट कारोबारियों को तमंचे के बल पर आम बाग में ले जाकर बंधक बना लिया और एक लाख रुपये, बाइक व मोबाइल लूटकर भाग गए। घटना के दो घंटे बाद बाग के चौकीदार ने पीड़ितों को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी है।
हसनपुर कस्बा के मोहल्ला कालाशहीद निवासी बॉबी पुत्र जट्टा और आयुष पुत्र सुरेश दोनों जैकेट कारोबारी हैं। उनके पड़ोसी आदेश कुमार की बृहस्पतिवार को तबीयत खराब थी। उन्हें गजरौला निवासी अमरपाल प्रजापति के पास से उधार के एक लाख रुपये मंगाने थे। आदेश कुमार ने रुपये मंगाने बॉबी व आयुष को बृहस्पतिवार की शाम को अपनी बाइक देकर गजरौला भेज दिया और गजरौला से दोनों अमरपाल प्रजापति के पास से एक लाख रुपये लेकर वापस हसनपुर की तरफ लौटने लगे। जैसे ही दोनों गजरौला हसनपुर मार्ग पर मनौटा चौकी क्षेत्र में आगापुर मोड़ के नजदीक पहुंचे तभी बाइक व कार सवार छह बदमाश मिले। पीड़ित आदेश कुमार के मुताबिक बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक को रोक लिया और दोनों को आम के बाग में ले जाकर दोनों के हाथ पैर बांध दिए। बदमाशों ने एक लाख रुपये, बाइक और मोबाइल लूटकर बदमाश भाग गए। बदमाशों ने जाने से पहले उन्हें रुमाल सुंघा दिया। जिससे दोनों बेहोश हो गए। घटना के करीब दो घंटे बाद बाग में मौजूद चौकीदार ने उन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकार अरुण कुमार का कहना है की घटना की सूचना प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है।