{"_id":"5a1f13ec4f1c1bce408ba0d1","slug":"two-hours-traffic-jaam-in-highway-chaupla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे चौपला पर दो घंटे जाम में फंसे वाहन, झेली परेशानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे चौपला पर दो घंटे जाम में फंसे वाहन, झेली परेशानी
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
गजरौला हाईवे चौपला पर जाम में फंसी स्कूल बस और अन्य वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में भानपुर रोड पर साप्ताहिक बाजार होने के चलते बिजनौर स्टेट हाईवे से गजरौला होकर मुरादाबाद की ओर आने वाला ट्रैफिक डायवर्ट कर चौपला चौराहा से निकाला गया। इससे दिनभर चौपला चौराहा पर वाहन रेंगते रहे। दो घंटे तक हाईवे चौपला पर जाम की स्थिति बनी रही। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सामान्य स्थिति में बिजनौर-हरिद्वार स्टेट हाईवे से गजरौला होकर मुरादाबाद की ओर जाने वाला ट्र्ैफिक भानपुर रोड से नेशनल हाईवे पर जाता है। बुधवार को नगर में भानपुर रोड पर रेलवे स्टेशन चौराहे पर साप्ताहिक बाजार लगता है। इस दिन भानपुर रोड से भारी वाहन नहीं निकाले जाते हैं। इसलिए बिजनौर-हरिद्वार स्टेट हाईवे से गजरौला होकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट करके चौपला चौराहा से निकाला गया। उधर, चौपला चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते वहां सड़क संकरी हो गई है। मुश्किल से दिनभर यातायात सुचारु रह पाता है। यहां अतिरिक्त ट्रैफिक होने से वाहन तिरछे होकर फंसते रहे। इंद्राचौक से चौपला चौराहा तक व चौपला से हसनपुर को जाने वाले मार्ग पर, उधर, फ्लाईओवर के नीचे दिल्ली और मुरादाबाद दोनों दिशाओं में एक किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। दोपहर डेढ़ बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। दिनभर वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।