फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two head constable brothers and their nephew are on the line

Amroha News: दो हेड कांस्टेबल भाई और उनका भांजा लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Two head constable brothers and their nephew are on the line
डिडौली(अमरोहा)। कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात दो सगे भाइयों और उनके कांस्टेबल भांजे को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। तीनों पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इतना ही नहीं कोतवाली की गोपनीयता को भंग कर रहे थे।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि डिडौली कोतवाली में हेड कांस्टेबल दारा सिंह, सोनू और कांस्टेबल ऋषिकेश तैनात थे। ऋषिकेश कोतवाली की सरकारी गाड़ी पर चालक है। दारा सिंह और चालक ऋषिकेश दोनों सगे भाई हैं। जबकि सोनू इनका भांजा लगता है। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। एसपी ने बताया कि इन पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के लगातार आरोप लग रहे थे। जबकि तीनों थाने की गोपनीयता को भंग कर रहे थे। मामले की जांच कराई गई तो कुछ आरोप सही पाए गए। प्रकरण को गंभीरता से लेकर हेड कांस्टेबल दारा सिंह, सोनू और कांस्टेबल ऋषिकेश को शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया है। चालक ऋषिकेश की जगह पुलिस लाइन में तैनात चालक मनोज कुमार को डिडौली कोतवाली में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

--------------------
कांस्टेबल दारा सिंह पर यह भी लगा आरोप
कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर अलीनगर निवासी सरताज ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया था कि 17 जून की सुबह 10 बजे वह अपने घर पर थे। तभी डिडौली कोतवाली में तैनात दारा सिंह एक दरोगा के साथ घर पहुंचा और सरताज के खिलाफ राजस्थान का वारंट बात कर जबरदस्ती रामहट रोड पर ले गया। इस दौरान दारा सिंह ने 31 हजार रुपये मांगे और नहीं देने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। डर के चलते सरताज ने घर से 31 हजार रुपये दारा सिंह को दे दिए। पीड़ित सरताज डिडौली इंस्पेक्टर से शिकायत करने जा रहे थे, तभी आरोपी दारा सिंह ने दरोगा के साथ मिलकर धमकी देते हुए भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed