{"_id":"68dd931754f3ff78e206f52a","slug":"two-friends-were-robbed-of-rs-50000-at-gunpoint-and-beaten-up-for-protesting-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-148890-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो दोस्तों से तमंचे के बल पर 50 हजार लूटे, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो दोस्तों से तमंचे के बल पर 50 हजार लूटे, विरोध पर पीटा
Thu, 02 Oct 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
कैलसा। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो दोस्तों से 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि पीड़ितों ने मामले की शिकायत नन्हेड़ा चौकी पुलिस से की तो उन्होंने घटनास्थल डिडौली का बताकर भगा दिया।
उधर, सूचना पर पहुंची डिडौली पुलिस ने जांच पड़ताल की जिसमें घटनास्थल देहात थाने का पाया गया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ितों ने एसपी कार्यालय में शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, देहात पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
देहात थानाक्षेत्र के जलीलपुर बक्काल निवासी रोहित कुमार गांव के ही नितिन के साथ बुधवार शाम 6:30 बजे बाइक से डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बाजिदपुर में विशाल के घर रुपये लेने गए थे। लौटते समय दोनों चक कालीलेट गांव के पास पहुंचे तो पीछे से दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। कनपटी पर तमंचा रखकर तलाशी लेने लगे। रोहित व नितिन ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। इस बीच बदमाश रोहित की जेब में रखे 50 हजार लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
आरोप है कि पीड़ितों ने मामले की शिकायत डायल 112 पुलिस से की लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। उन्होंने देहात थानाक्षेत्र की नन्हेड़ा अलियारपुर पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने बिना मौके पर पहुंचे ही घटना स्थल डिडौली कोतवाली का बता दिया। इसके बाद पीड़ित रोहित कुमार व नितिन ने मामले की शिकायत डिडौली पुलिस से की। लिहाजा इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह और दरोगा कमल सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल कर सीओ सिटी शक्ति सिंह को अवगत कराया।
घटनास्थल देहात थानाक्षेत्र का पाया गया। रोहित का आरोप है कि मामले में देहात थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और मेडिकल करने से भी मना कर दिया। बुधवार को रोहित ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।