फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two friends arrested with stolen bike

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two friends arrested with stolen bike
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी दोस्त। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। वाहन चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने बाइक का चेसिस नंबर तक बदल दिया। तलाशी के दौरान उसने कब्जे से चाकू और तमंचा बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि बुधवार को नगर कोतवाली पुलिस एसपी पूनम के निर्देश पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। इस दौरान घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। जबकि उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुए। तलाशी के दौरान आरोपियों से तमंचा, कारतूस और चाकू मिले। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अरबाज निवासी मोहल्ला बड़ा दरबार और मोनू उर्फ तस्लीम निवासी मोहल्ला शाही चबूतरा थाना अमरोहा नगर बताया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपियों ने बाइक चोरी करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका चेसिस नंबर बदल लिया था। बाइक चोरी का मुकदमा पहले से दर्ज था, इसलिए धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed