फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two died in two road accidents in Amroha

अमरोहा: दो सड़क हादसों में फैक्टरी के सुपरवाइजर समेत दो की मौत, अज्ञात वाहनों ने दोनों को मारी टक्कर

Mon, 11 Apr 2022 05:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Apr 2022 05:12 PM IST
सार

संभल जनपद में असमौली थाना क्षेत्र के मिलक वेला गांव निवासी विपिन कुमार बाइक से डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक फैक्टरी में जा रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात ने टक्कर मार दी। वहीं, दूसरी दुर्घटना में 50 वर्षीय फेरी लगाने वाले को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।   

विज्ञापन
Two died in two road accidents in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा में घर से ड्यूटी के लिए निकले फैक्टरी सुपरवाइजर की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी दुर्घटना में ठेले से कॉस्मेटिक का सामान बेचने वाले मजदूर की भी हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस सूचना के उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

विज्ञापन

 
संभल जनपद में असमौली थाना क्षेत्र के मिलक वेला गांव में सुरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनका 29 वर्षीय बेटा विपिन कुमार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक फैक्टरी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। विपिन रोजाना बाइक से फैक्टरी आता-जाता था। सोमवार की सुबह विपिन घर से फैक्टरी जाने के लिए निकला था। जैसे उसकी बाइक मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर स्थित एक ढाबे के सामने कट पर पहुंची। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विपिन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक विपिन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरा हादसा इलाके के मीरपुर गांव के पास हुआ। जोया के मोहल्ला इकबाल नगर में रहने वाले 50 वर्षीय अच्छन गांव-गांव ठेले से कॉस्मेटिक का सामान बेचते थे। वह रविवार की शाम समान बेच कर घर लौटे रहे थे। जैसे ही वह मीरपुर गांव के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव की अंत्येष्टि करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed