{"_id":"5dbb1c388ebc3e93d0286e4f","slug":"two-died-fever-hasanpur-news-mbd327618132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर क्षेत्र में बुखार से महिला व मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर क्षेत्र में बुखार से महिला व मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा)। जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में लगातार मौतें हो रही हैं। जिससे लोगों में बुखार की दहशत फैल गई है, लेकिन स्वस्थ महकमा लोगों की सेहत को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। जिसके चलते जिलेभर में सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में है।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव देहरी खादर में 30 वर्षीय महिला की बुखार से मौत हो गई, जबकि नया गांव में आठ माह के मासूम की भी बुखार से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देहरी खादर निवासी प्रेमपाल की 30 वर्षीय पत्नी कमलेश को आठ दिनों से बुखार आ रहा था। शुरू में तो गवां के निजी चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद मुरादाबाद ले गया। वहां से मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मेरठ के चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दो छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है। उधर, नया गांव निवासी असलम का आठ माह का बेटा अरशद भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। हसनपुर के निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा था, लेकिन तबियत में सुधर नहीं हुआ। बुधवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में लगातार बुखार से हो रही मौतों का सिलसिला नहीं रुक पा रहा है। इससे ग्रामीण डरे हुए है। स्वास्थ्य विभाग के प्रति लोगों में रोष व्याप्त है।