{"_id":"66b1650cf782a718fc098e97","slug":"two-devotees-died-in-the-accident-three-companions-injured-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-123355-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो कांवड़ियों की माैत, तीन साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो कांवड़ियों की माैत, तीन साथी घायल
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे की सर्विस रोड पर एलआईसी ऑफिस के सामने रविवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें बरेली के फतेहगंज पश्चिमी निवासी राजकुमार (30) व डिडौली के पतेई खालसा निवासी गौरव (18) की मौत हो गई। राजकुमार अपने दो के साथियों के साथ ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे, जबकि गौरव भी साथी के साथ गंगाजल लेने जा रहा था। हादसे में दोनों मृतकों के तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मुरादाबाद टीएमयू रेफर कर दिए गए।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी गुड्डू सिंह मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियों में गौरव सबसे बड़ा था। गुड्डू सिंह के मुताबिक नगर के नाईपुरा बुद्ध नगर मोहल्ले में उनके साढ़ू हिमांशु रहते हैं। गौरव हिमांशु के घर रह कर इंटरमीडिएट में पढ़ाई कर रहा था। वह जलालपुर कलां स्थित एक इंटर कॉलेज का छात्र था। रविवार रात साढ़े 11 बजे वह अपने मौसा हिमांशु की बाइक लेकर ब्रजघाट गंगा जल लेने जा रहा था। उसके साथ उसका दोस्त दीपक भी था।
वहीं, बरेली के फतेहगंज पश्चिमी निवासी राजकुमार पुत्र जिद्दीराम बाइक से अपने साथी और पड़ोसी रामेश्वर व जसपाल उर्फ लालू के साथ ब्रजघाट से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों की बाइकें हाईवे की सर्विस रोड पर एलआईसी ऑफिस के सामने पहुंची तो आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में राजकुमार व गौरव की मौके पर मौत हो गई। उनके तीनों साथी घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही चौपला चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें टीएमयू रेफर कर दिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हादसे में दोनों के शवों की पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। क्षतिग्रस्त दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में हैं।
-- -
रक्षाबंधन से 13 दिन पहले भाई की मौत से बहनों का बुरा हाल
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है। बहनें रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर राखी बांध और मस्तक पर तिलक कर दीर्घायु की कामना करती हैं। बहनों का रक्षाबंधन पर भाई का बेसब्री से इंतजार रहता है। परिजनों ने बताया कि अपनी मौसी स्वाति के घर रह कर पढ़ाई कर रहे इंटर के छात्र गौरव की एक दिन पूर्व अपनी मां चंद्रवती से फोन पर बात हुई थी। मां ने उसे घर आने को कहा तो गौरव ने यह कह कर समझाया कि रक्षाबंधन में दिन ही कितने बचे हैं। वह अपनी तीनों बहनों आरती, खुशी व अनु से राखी बंधवाने के लिए रक्षाबंधन पर आएगा। मगर रक्षाबंधन से 13 दिन पूर्व हादसे में उसकी जान चली गई। भाई की मौत कभी न भूलने वाला गम दे गया।