फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two dead from current in amroha

हाईटेंशन लाइन का करेंट घरों में दौड़ा, दो की मौत

Sun, 20 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
two dead from current in amroha
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव देहरा में हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार फाल्ट हो घरेलू लाइन पर जा गिरा। जिससे हाईटेंशन लाइन का करंट घरों में दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से रोडवेज के संविदा परिचालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। बिजली लाइनें जलकर राख हो गईं। भारी क्षति हुई है। गांव में मातम छाया हुआ है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के देहरा गांव से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसके नीचे एलटी लाइन है। शुक्रवार की करीब रात दस बजे ग्रामीण अपने-अपने घरों में थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे हाईटेंशन लाइन टूट कर एलटी लाइन के ट्रांसफार्मर के पोल की चिमनियों के ऊपर जा गिरा। जिससे हाईटेंशन लाइन का करेंट एलटी लाइन से दौड़ में घरों गया। जिससे घरों में रखे बिजली उपकरणों में आग लग गई।
विज्ञापन


घरों की बिजली लाइन जल गई। इसी दौरान चंद्रभान सिंह (35) पुत्र जबर सिंह, जो रोडवेज में संविदा परिचालक था, तेज करेंट आने से बिजली उपकरणों में झनझनाहट की आवाज सुन उसकी आंख खुल गई। वह तत्काल लपक कर दूसरे कमरे में रखे इन्वर्टर को बंद करने गया। इन्वर्टर बंद करते समय करेंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर इसी गांव के मजदूर नाजिम (32) पुत्र हनीफ फ्रिज पर रखे मोबाइल को उतारने लगा, मगर फ्रिज में आ रहे हाईटेंशन लाइन के करंट ने हनीफ को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख के साथ नाजिम की वहीं गिर पड़ा। परिजन जब तक पहुंचे तब तक उसका दम निकल चुका था। करंट से गांव में दो मौते होने से अफरातफरी का माहौल हो गया। ग्रामीण सहम गए। परिवारों में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुन कर सुन गांव के लोग इकट्ठा हो गए।


सूचना पाकर थाना पुलिस गांव में पहुंची। शुक्रवार की सुबह थाना पुलिस ने चंद्रभान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि नाजिम के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संविदा परिचालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि नाजिम के परिजनों ने इंकार कर दिया। उधर, शनिवार को नौगावां विधायक अशफाक अली खां ने गांव पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed