Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two cousin brothers who came to the funeral of an old lady died by drowning in the Ganga.

Amroha News: वृद्धा के अंतिम संस्कार में आए दो मौसेरे भाइयों की गंगा में डूबकर मौत

Fri, 05 Apr 2024 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 05 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two cousin brothers who came to the funeral of an old lady died by drowning in the Ganga.
गजरौला (अमरोहा)। तिगरी गंगा तट पर वृद्धा का अंतिम संस्कार करने आए तीन युवक पंकज, नितिन और प्रिंस गंगा में बह गए। एक युवक पंकज को बचा लिया गया। दो मौसेरे भाई नितिन (22) और प्रिंस (21) की गंगा में डूबने मौत हो गई। दोनों मौसेरे भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी होरी सिंह की पत्नी चंद्रवती का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे उनके शव को दाह संस्कार के लिए तिगरी गंगा तट पर ले जाया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिश्तेदार, सगे संबंधी और परिचित गंगा तट पर आए थे। इनमें अमरोहा के किशन गढ़ मोहल्ला निवासी प्रिंस (21) और मंडी धनौरा के सुभाष नगर का नितिन (22) भी थे। दोनों सगे मौसेरे भाई हैं। नोएडा का पंकज भी आया था। चिता में आग लगाने के बाद लोग गंगा में नहाने लगे।
विज्ञापन


सभी के साथ पंकज, प्रिंस व नितिन भी नहा रहे थे। अचानक तीनों के पैर गहरे पानी में चले गए। जिससे तीनों गहरे पानी में बह गए। उनको बचाने के लिए साथी कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद पंकज को तो बचा लिया गया लेकिन नितिन व प्रिंस को नहीं बचाया जा सका। वह देखते ही देखते गहरे जल में समा गए। खबर लगते ही गांव के गोताखोर दौड़ पड़े। उन्होंने भी गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मंडी धनौरा तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव गंगा तट पर पहुंचे। डूबे युवकों को तलाश करने के लिए नाव व गोताखोर लगाए। तीन घंटे बाद करीब चार बजे नितिन का शव बरामद किया गया। उसे पुलिस ने तुरंत सीएचसी पहुंचाया। जिसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद प्रिंस की तलाश जारी रही। सवा पांच बजे प्रिंस का शव भी बरामद किया गया। पुलिस ने जिंदा होने की उम्मीद में सीएचसी भिजवाया। उसे भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार का कहना है कि दो युवकों की डूब कर मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में डूबे दोनों सगे मौसेरे भाई बेहद होनहार थे। जहां प्रिंस उर्फ पीयूष इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, वहीं नितिन धनौरा में ही बिजली के बिल निकालने का काम करता था। प्रिंस से परिजनों ने काफी उम्मीद पाल रखी थीं। उधर नितिन के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थीं।

जल में डूब जाने से मौत दैवीय आपदा की श्रेणी में आती है। बृहस्पतिवार को दो सगे मौसेरे भाइयों के गंगा में डूब जाने की सूचना पाकर तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। तहसीलदार का कहना है कि दोनों भाइयों की मौत दैवीय आपदा की श्रेणी में आती है। इसमें चार लाख रुपये की मदद मिलने का प्रावधान है। जिसके लिए पोस्टमार्टम होना बेहद जरूरी है। इसके बाद तहसीलदार द्वारा लेखपाल से रिपोर्ट तैयार कराई जाती है। जिसे शासन को भेजा जाता है। पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकता पूरी होने पर वह दैवीय आपदा के तहत दोनों के परिवारों की मदद कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed