फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two communities clashed over water supply to their homes

Amroha News: घरों का पानी रोकने पर आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two communities clashed over water supply to their homes
गजरौला(अमरोहा)। जाटव समाज के लोगों की तरफ का पानी बंद कर दिए जाने के कारण घरों में भरने लगा। शाम को पानी खोलने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामनेे आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया और पानी खुलवाया।
विज्ञापन

मामला अल्लीपुर भूड़ व मछली मंडी मोहल्ले से जुड़ा हैै। अल्लीपुर भूड़ मोेहल्ले में रहने वाले जाटव समाज के लोगों का पानी मछली मंडी वाले रास्ते के बराबर से निकलता है। यह खेतों में चला जाता है। खेत दूसरे समुदाय के लोगों के बताए जाते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने चार ट्रॉली मिट्टी डालकर पानी बंद कर दिया। इससे पानी अवरुद्ध होकर जाटव समाज के लोगाें के घरों में घुसने लगा।
विज्ञापन

रविवार शाम को जाटव समाज के लोगों ने पानी बंद करने का विरोध करते हुए खोलने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर दूसरे समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने अपने खेतों में पानी जाने का विरोध करते हुए ऐतराज जताया। जिस पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर चौपला चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार पुलिस के साथ मौकेे पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर एकत्र लोगों को समझाया। मिट्टी डालकर बंद किया गया पानी खुलवाया गया। हिदायत दी कि दोबारा मिट्टी डाली गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed