फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two children infected dengue and female malaria

Amroha News: दो बच्चे डेंगू और महिला मलेरिया संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two children infected dengue and female malaria
अमरोहा। जिले में डेंगू के साथ मलेरिया ने भी पैर पसार रखे हैं। शुक्रवार को दो बच्चे डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जबकि, एक महिला की जांच रिपोर्ट मलेरिया पॉजीटिव आई है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में बुखार के 44 मरीज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1080 मरीज पहुंचे। जिसमें सबसे ज्यादा बुखार पीड़ित थे। अस्पताल में पंजीयन कक्ष से लेकर पैथोलॉजी लैब, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी भीड़ लगी थी। मरीज डॉक्टर के इंतजार में इधर-उधर भटक रहे थे। डॉक्टरों की सलाह पर डेंगू आशंकित 18 मरीजों की जांच कराई गई। जिसमें नौगांवा सादात का 11 वर्षीय बालक और जोया निवासी 21 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। मलेरिया आशंकित 42 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें भीकनपुर की रहने वाली 42 वर्षीया महिला मलेरिया पॉजिटिव मिली है। फिलहाल, जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में बुखार के 44 मरीज का इलाज चल रहा है। जबकि डेंगू के आठ मरीज भर्ती हैं। लगातार डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के होश उड़े हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि अस्पताल भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा है। किसी की भी गंभीर स्थिति नहीं है। सभी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article