{"_id":"66ccf992ace22100c705ac94","slug":"two-children-going-to-the-shop-to-buy-goods-were-attacked-by-dogs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-124544-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुकान पर सामान लेने जा रहे दो बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुकान पर सामान लेने जा रहे दो बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
गांव सुल्तानपुर वीरान में दुकान से सामान लेने जा रहे दो बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाया। घायल बच्चों को अस्पताल उपचार कराने के बाद घर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा के मजरा सुल्तानपुर वीरान की है। सोमवार सुबह गांव निवासी इसरार का नौ वर्षीय बेटा अरहम (9) और गांव के ही इस्लाम अहमद का बेटा जुनैद (8) अपने घर से परचून की दुकान से सामान लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान गांव में ही आवारा कुत्तों ने दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने लाठी डंडों से आवारा कुत्तों को दूर तक दौड़ाया। हमले में दोनों बच्चे घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घर भेज दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों बच्चों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया है। अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है। उधर, ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।