फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two children died in bed box

दम घुटने से तो नहीं हुई बहन-भाई की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
two children died in bed box
अमरोहा डिडौली के गांव सैंतली में विवाहिता और उसके बच्चों की मौत के बाद घर के बाहर एकत्र भीड़। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। डिडौली सैंतली गांव में मासूम बहन-भाई के शव निर्वस्त्र डबलबेड के बॉक्स में मिले थे। शवों के ऊपर से रजाई रखी थी। इसके बाद बॉक्स बंद कर दिया था। घटना की जानकारी होने पर परिजन बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों के शरीर पर निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं बच्चों की मौत दम घुटने से तो नहीं हुई है।
विज्ञापन

डिडौली के सैंतली गांव में विवाहिता साइमा की मौत कैसे हुई, हत्या या आत्महत्या सभी चर्चा कर रहे हैं। बच्चों की मौत कैसे हुई यह चर्चा का विषय बना हुआ है। साइमा के होठ पर चोट और गले पर कटे के निशान तो दिख रहे हैं। मगर बच्चों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले है। अलबत्ता उनके शव बेड के बाक्स में बंद जरूर मिले थे। बच्चे बेड के बाक्स में कैसे पहुंचे, उनके शव पर रजाई और कपड़े कहां से आए, उन्हें किसने बंद किया है, ये सब सवाल हैं। आसिफ के घर के हालात को देखते बच्चों की मौत की वजह के भी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस का मानना है कि बेड में दम नहीं घुट सकता है।
विज्ञापन

बच्चों को बहुत प्यार करती थी साइमा
पति आसिफ के मुताबिक साइमा बेटी नजमुल हुदा और बेटे हैदर अली बहुत प्यार करती थी। वह कितना भी मानसिक रूप से बीमार रही हो, लेकिन कभी भी उसने बच्चों के साथ मारपीट की घटना नहीं की। बच्चों को उसने कभी नहीं पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ी बहन के घर से लौटी थी साइमा
पति आसिफ के मुताबिक साइमा कुछ दिन के लिए अपनी बड़ी बहन के यहां मलकपुर फत्तेहपुर थाना मैैनाठेर मुरादाबाद गई थी। वह मंगलवार को बहन के घर से लौटी थी। बेटी नजमुल हुदा अपनी बुआ सलमा के घर डिडौली के पास मिठ्ठनपुर में रहती थी। वह बीच-बीच में घर आती जाती थी। बेटी भी दो दिन पहले घर आई थी। गुरुवार को अचानक घर में इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई।

कई बार बिना कपड़ों के घर से निकल गई थी
सैंतली के प्रधान हाजी अरकान ने बताया कि साइमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह बिना कपड़ों के घर से बाहर निकल जाती थी। साइमा ऐसी हरकत कई बार कर चुकी थी। इसलिए गांव के लोग उसकी मानसिक स्थिति से वाकिफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed