फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two businessmen suffered heart attacks, but received timely treatment and survived.

Amroha News: दो कारोबारियों को आया हार्ट अटैक, समय पर मिला इलाज तो बच गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two businessmen suffered heart attacks, but received timely treatment and survived.
अमरोहा। ठंड के मौसम में हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब शहर निवासी कारोबारी जाहिद हुसैन (40) और सुनील कुमार (37) को घर में ही आराम करते समय हार्ट अटैक आ गया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। समय से इलाज मिलने की वजह से दोनों की जान बच गई। नवंबर से लेकर अभी तक करीब आठ लोगों की हार्ट अटैक से जान जा चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने ठंड में लोगों को खानपान और सेहत पर विशेष ध्यान देने के लिए सचेत किया है। खासकर उन लोगों को जिनकी आयु 40 से अधिक है। सीने में दर्द, भारीपन, घबराहट आदि होने पर उन्होंने चिकित्सक की सलाह लेने की बात कही है।
विज्ञापन

जाहिद हुसैन मोहल्ला कुरैशी के रहने वाले हैं। वह लकड़ी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह आराम करने अपने कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद ही अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह बेड से नीचे गिर गए। कारोबारी जाहिद हुसैन के गिरने की आवाज सुनकर परिजन उनके कमरे में पहुंचे और तुरंत उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने उपचार के दौरान जाहिद हुसैन को हार्ट अटैक आने की बात कही। साथ ही बताया कि उन्हें समय रहते अस्पताल में भर्ती कराने की वजह से जान बच गई।
दूसरा मामला पुष्कर कॉलोनी का है। यहां पर सुनील कुमार का परिवार रहता है। सुनील कुमार भी कॉटन वेस्ट का कारोबार करते हैं।
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर आकर अपने कमरे में आराम करने लगे। तभी उन्होंने परिजनों को सीने में दर्द होने की बात बताई। उनकी पत्नी क्रांति देवी ने गर्म पानी दिया। उनकी लगातार तबीयत बिगड़ती देख परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने हार्ट अटैक आने की बात बताते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया।

सुनील कुमार का इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लगातार बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को लेकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed