{"_id":"6763281887233a6a5105f9eb","slug":"two-brothers-chased-and-beat-up-a-shopkeeper-case-filed-against-four-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-130993-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुकानदार को दो भाइयों ने दौड़ाकर पीटा, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुकानदार को दो भाइयों ने दौड़ाकर पीटा, चार पर केस
Thu, 19 Dec 2024 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
मोबाइल की दुकान पर सामान खरीदने गए दुकानदार के साथ दो भाइयों ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। दुकानदार को दौड़ाकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। रस्सी से गला घोटने की भी कोशिश की। साथ ही मोबाइल छीनकर लेनदेन का डाटा डिलीट कर दिया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बछरायूं क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी चंद्रसेन के बेटे अंकित की देहात क्षेत्र में मोबाइल की दुकान है। आरोप है कि आजाद रोड स्थित गोपाल मोबाइल शॉप के मालिक गोपाल व उसके भाई अर्जुन पर कुछ रुपये बकाया थे। वहीं, अंकित मंगलवार शाम दोनों भाइयों की दुकान से समान खरीदने गया था। अंकित ने पुराना हिसाब करने को कहा तो गोपाल व अर्जुन गाली-गलौज करने लगे। दोनों ने अपने दो साथियों के साथ उसके साथ मारपीट की। अंकित ने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने रास्ते में रोककर उसे पीटा। उसका मोबाइल छीन लिया और डाटा डिलीट कर उसे तोड़ दिया। आरोपियों ने अंकित की आठ हजार रुपये भी निकाल लिए।
रस्सी से गला घोटने की कोशिश भी की। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी गोपाल, अर्जुन और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।