{"_id":"66d11f5c48636d2cc50bc80c","slug":"two-accused-of-raping-a-girl-and-forcing-her-to-convert-her-religion-sent-to-jail-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-124727-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवती से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के दो आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवती से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के दो आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
इंस्टाग्राम के जरिए बागपत की युवती से दोस्ती करके उसका धर्म परिवर्तन कराने वाले आदिल और उसके भाई चाहत को सैदनगली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। आदिल पर घर में बंधक बना कर दुष्कर्म करने व उसके दो भाइयों पर छेड़खानी करने का आरोप है।
बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती की इस्टाग्राम पर अमन नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। अमन ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और पांच अगस्त 2023 को अमरोहा जिले के गांव अल्लीपुर ढक्का मोड़ ले आया। आरोपी युवती से दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद युवती को पता चला कि अमन ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना रखी है और उसका नाम आदिल है। युवती का आरोप है कि आदिल ने परिजनों के साथ मिलकर उसका धर्म परिवर्तन कर दिया और उसे बंधक बना लिया। आदिल उसके साथ संबंध बनाता रहा। आदिल के दो भाई भी उससे छेड़खानी करते थे। मामले में बीते मंगलवार को पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी आदिल, उसके भाई चाहत और अयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार रात को ही आदिल और चाहत को गिरफ्तार कर लिया गया था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।