फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two accused of kidnapping and raping a teenager were taken into custody

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के दो आरोपियों पर रिपोर्ट, हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two accused of kidnapping and raping a teenager were taken into custody
अमरोहा। औद्योगिक चौकी क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए निकली किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मामले की जांच सीओ सत्येंद्र कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आने पर सोमवार को पुलिस गांव पहुंची और दो आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद पिता, ताऊ और भाई के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि शनिवार की रात उसे श्याम सिंह और महेश जबरन बाइक पर बैठाकर नलकूप पर ले गए थे। वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले की विवेचना कर रहे सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपों की जांच चल रही है। कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed