फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two accused caught molesting a sleeping teenager in the house

घर में सोती हुई किशोरी से छेड़खानी करते दो आरोपी पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused caught molesting a sleeping teenager in the house
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र में घर में सोती किशोरी से छेड़खानी करते हुए दो आरोपियों को ग्रामीणों ने मौके से पकड़ लिया और पुलिस को हवाले कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना रविवार रात की है। शाम के समय गांव में एक युवक का मंढा का कार्यक्रम था। इस दौरान आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर निवासी दो युवक भी वहां आए थे। आरोप है कि रात में दोनों युवक पड़ोस के एक घर में घुस गए। यहां सोती हुई सोलह वर्षीय किशोरी से छेड़खानी करने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए और आसपास से ग्रामीण भी आ गए। ग्रामीणों ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी नरेश व देवराज निवासी गांव सांथलपुर थाना आदमपुर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed