{"_id":"655fbb34471bf5170c0129e6","slug":"twenty-trucks-overloaded-in-mining-caught-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-9146-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खनन में लगे ओवरलोड बीस ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खनन में लगे ओवरलोड बीस ट्रक पकड़े
Fri, 24 Nov 2023 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बृहस्पतिवार की सुबह खनन में लगे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने बीस ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर सीज कर दिया। अभियान से खनन से जुड़े लोगों के होश उड़ गए।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने खनन से जुड़े ओवरलोड ट्रकों के विरूद्ध बृहस्पतिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। अमरोहा क्षेत्र में बड़ी तादाद में खनन का अवैध कारोबार किया जा रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में खनन माफिया उत्तराखंड से बालू एवं बजरी आदि लेकर यहां पहुंचते हैं। इनमें से अधिकांश ट्रकों की रॉयल्टी भी जमा नहीं होती है, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान तो पहुंचता ही है। वहीं नियम विरुद्ध ट्रकों को ओवरलोड कर भरा जाता है। जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता है। बृहस्पतिवार को एडीएम एफआर सुरेंद्र सिंह ने खनन में लगे ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया। अलग अलग जगहों से उन्होंने बीस ओवरलोड ट्रकों को अपने कब्जे में लेते हुए संबंधित विभागों के सुपुर्द कर दिया। इनमें से मुरादाबाद क्षेत्र से पकड़े गए छह ट्रकों को मुरादाबाद जनपद के अधिकारियों के हवाले कर दिये गए। इस दौरान उनके साथ एसडीएम नौगांवा सादात सुधीर कुमार सिंह, तहसीलदार अमरोहा हेमंत कुमार एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी ट्रकों के से जुर्माने की राशि वसूल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।