फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tuesday was the hottest in the last six years

Amroha News: पिछले छह साल में सबसे गरम रहा मंगलवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tuesday was the hottest in the last six years
अमरोहा। फरवरी माह में अचानक मौसम ने तेवर बदल लिए हैं। सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है। स्थिति ये है कि मंगलवार यानी 21 फरवरी का दिन पिछले छह सालों में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि रात में ठंड महसूस हो रही है। जिस कारण मौसम में लोग बीमार पड़ रहे हैं। वायरल फीवर के साथ, गले में खराश और खांसी और जुकाम से पीड़ित हो रहे है। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही तेजी से बढ़ रहे हैं। गर्मी की दस्तक से गर्माहट होनी शुरू हो गई थी। क्षेत्र में मंगलवार को बढ़ती गर्मी का प्रकोप साफ देखने को मिला। सुबह से ही तेज धूप निकली और तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई। दोपहर के समय तापमान बढ़कर 29 तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिसके कारण लोगों को अधिक गर्मी का एहसास हुआ। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार के अनुसार मौसम के लगातार साफ बने रहने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह में और अधिक गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। वहीं बदलते मौसम में मौसमी बीमारी खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फरवरी का महीना खत्म हो जाएगा और ऐसे में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। हल्की गर्मी भी महसूस होने लगी है लेकिन रात में ठंड का अहसास अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। यही वजह है कि इस चेंजिंग वेदर में सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द और फ्लू जैसी बीमारियों फैलने का भी खतरा है। इसलिए मौसम में खुद को बीमारियों से बचाकर रखने के लिए अपना ख्याल रखें।
विज्ञापन

----------------
वर्ष ------------अधिकतम तापमान---------- न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2018----- -----27 डिग्री-----------------12.8 डिग्री
वर्ष 2019-----------20 डिग्री-----------------13.7 डिग्री
वर्ष 2020-----------27 डिग्री-----------------14 डिग्री
पर्ष 2021-----------27 डिग्री-----------------11 डिग्री
वर्ष 2022-----------23. 4 डिग्री-------------- 10.2 डिग्री
वर्ष 2023-----------29 डिग्री------------------14 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed