फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck rammed into the car of the bridesmaids, four injured

बरातियों की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Truck rammed into the car of the bridesmaids, four injured
Truck rammed into the car of the bridesmaids, four injured - फोटो : HASANPUR
गजरौला मार्ग पर सोमवार को बरातियों की कार में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार तो क्षतिग्रस्त हुई ही साथ ही उसमें सवार दूल्हे के रिश्तेदार महिला सहित चार लोग घायल हुए। सभी को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

संभल क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी युवक की शादी थी, बरात सोमवार को गजरौला थाना क्षेत्र के कटाई गांव गई थी। रात आठ बजे के करीब बरात वापस लौट रही थी। इस दौरान दूल्हे की कार के पीछे-पीछे रिश्तेदारों की कारें चल रही थी। गजरौला हसनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दिल्ली के साक्षी पार्क निवासी रईस अहमद और उसकी पत्नी जाकिरा, बेटा अर्सलान और ससुर रज्जाक घायल हुए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। मौके पर जुटे लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि ट्रक के टक्कर से कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed