{"_id":"6a4ab7702b209af840049183","slug":"truck-driver-who-fled-after-the-accident-fearing-a-thrashing-run-over-and-killed-by-a-vehicle-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-167489-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हादसे के बाद पिटाई के डर से भागे ट्रक चालक को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हादसे के बाद पिटाई के डर से भागे ट्रक चालक को वाहन ने रौंदा, मौत
Mon, 06 Jul 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। दिल्ली-बरेली हाईवे पर हादसे के बाद जुटी भीड़ ने ट्रक चालक को घेरा तो वह पिटाई के डर से हाईवे की दूसरी ओर भागने लगा। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आए अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
संभल जिले के असमौली निवासी मुकेश कुमार ट्रक चालक थे। शनिवार रात वह ट्रक लेकर मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जोया स्थित नारंगपुर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार के चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया तो कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकराकर उसमें फंस गई और करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। बाद में कार ट्रक से अलग हो गई। कार में हापुड़ निवासी विकास कुमार अपने परिवार के साथ सवार थे। हादसे में कार सवार परिवार सुरक्षित रहा, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और ट्रक चालक को घेरने का प्रयास किया। बताया जाता है कि भीड़ की पिटाई के डर से मुकेश ट्रक से उतरकर हाईवे पार करते हुए दूसरी ओर भागने लगे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कार मालिक विकास कुमार भी बिना किसी कानूनी कार्रवाई के घर लौट गए।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।