फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck driver hanged himself due to quarrel with family

परिजनों से तकरार के चलते ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Truck driver hanged himself due to quarrel with family
गजरौला(अमरोहा)। परिजनों से तकरार के चलते शाहजहांपुर निवासी ट्रक चालक ने गजरौला में फांसी लगाकर जान दे दी। वह ट्रक के पिछले हिस्से में गले में फंदा डालकर लटक गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी 50 वर्षीय हरीश पुत्र फकीरा लाल ट्रक चालक था। सोमवार की रात उसने ट्रक लाकर हसनपुर रोड पर एक ट्रांसपोर्ट पर खड़ा कर दिया। सुबह ट्रक को लोड करना था। चालक और क्लीनर दोनों सो गए। मंगलवार की सुबह सात बजे क्लीनर की आंख खुलीं तो उसे फांसी पर लटके देख पैरों तले की जमीन खिसक गई। चालक ने ट्रक के पीछे डाले पर फांसी पर लगा ली थी। क्लीनर ने पुलिस को सूचना दी। आनन फानन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारा। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि ट्रक क्लीनर ने बताया था कि चालक द्वारा फांसी लगाए जाने से पहले उसके फोन पर कॉल आई थी। फोन पर उसकी परिजनों से तकरार हुई थी। जिसके बाद उसने मौत को गले लगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed