फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Truck driver from Amethi dies in Hasanpur, body found at a dhaba

Amroha News: अमेठी के ट्रक चालक की हसनपुर में मौत, ढाबे पर मिला शव

Thu, 20 Mar 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 20 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Truck driver from Amethi dies in Hasanpur, body found at a dhaba
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

अमेठी के ट्रक चालक की हसनपुर क्षेत्र में एक ढाबे के शौचालय में मौत हो गई। परिजन उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक मानते हुए बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए।
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के बाबूगंज गांव निवासी आलम (35) ट्रक चालक थे। वह मंगलवार रात को ट्रक में मेरठ से नमक लेकर फैजाबाद जा रहे थे। हसनपुर क्षेत्र में हसनपुर-गजरौला मार्ग पर ग्राम सिहाली जागीर स्थित ढाबे के पास ट्रक खड़ा करके वह शौचालय के लिए गए थे। काफी देर बाद वह शौचालय में मृत अवस्था में पड़े मिले। होटल मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक चालक के परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर मृतक का भाई शकील रजा और परिजन पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। परिजनों ने इसे हार्ट अटैक मानते हुए कोई कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया और पोस्टमार्टम के बिना ही शव को अपने साथ ले गए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि परिजनों की इच्छा पर शव को बिना पोस्टमॉर्टम के उन्हें सौंप दिया है। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed