{"_id":"644d62cb5f2ec3a7a50b8d84","slug":"truck-crushed-student-returning-home-from-coaching-death-jpnagar-news-c-15-1-130878-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोचिंग से घर लौट रहे बाइक सवार छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोचिंग से घर लौट रहे बाइक सवार छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। नीट की कोचिंग से घर वापस लौट रहे बाइक सवार छात्र अल्तमस अली (18) को सामने से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक बोनट में फंसी बाइक को 10 मीटर तक घसीटता रहा। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में पपसरा चौकी के पास हुआ। क्षेत्र के गांव महेशरा में ओसाफ अली का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी शमसीदा के अलावा चार बच्चे हैं। दो भाइयों में दूसरे नंबर का बेटा अल्तमस अली अमरोहा में नीट की कोचिंग करता था। शनिवार की शाम करीब 6 बजे वह कोचिंग करके बाइक से घर लौट रहा था। उसने हेलमेट भी लगा रखा था। जैसे ही उसकी बाइक पहुंचा चौकी के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही छात्र की बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। आरोपी ट्रक चालक करीब दस मीटर तक बाइक को घसीटता ले गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश सहरावत मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिर पर पहिया चढ़ने से छात्र की मौत हुई है।